PostNxt - Breaking News
Advertisement

NCP विधायक कमलेश सिंह भाजपा में शामिल, जानिए खास बात

postnxt

postnxt

Oct 04, 2024 · 10:26 PM
Share:
Advertisement

रांची – झारखंड में चुनावी मौसम चल रहा है.भाजपा के लिए यह मौसम अच्छा लग रहा है.इसका परिवार बढ़ने लगा है.हुसैनाबाद से एनसीपी के विधायक कमलेश सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है.अपने सुपुत्र सूर्या और दर्जनों समर्थकों के साथ उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ली.उन्होंने कहा कि भाजपा देश के लिए जरूरी है.झारखंड में जिस प्रकार से बांग्लादेशी घुसपैठिये संकट बनकर सामने आए हैं,भाजपा के शासन में इस समस्या का समाधान हो सकेगा.यह आंतरिक सुरक्षा का मामला है.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच और उनकी कार्य प्रणाली देश को विश्व पटल पर मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित की है.प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कमलेश सिंह के बारे में कहा कि कई ऐसे अवसर आए जब कमलेश सिंह ने भाजपा की मदद की है.उनके आने से पार्टी और मजबूत होगी.असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वास शर्मा ने कहा कि काफी मंथन के बाद यह लगा कि कमलेश सिंह भाजपा में आएंगे तो पार्टी का और विस्तार होगा और चुनाव के लिहाज से मजबूती मिलेगी.

Found this article helpful? Share it:

Share: