PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

राजधानी रांची के लिए वरदान साबित होगा यह फ्लाईओवर, जानिए विस्तार से

postnext

postnext

Dec 13, 2025 · 1:32 AM
Share:
राजधानी रांची के लिए वरदान साबित होगा यह फ्लाईओवर, जानिए विस्तार से
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

 

रांची : यह महत्वपूर्ण समाचार है। झारखंड की राजधानी रांची के यातायात को सुगम और नियंत्रित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पथ निर्माण विभाग द्वारा करमटोली से साइंस सिटी (चिरौंदी) तक एक 3.216 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण की योजना है। यह परियोजना करमटोली को साइंस सिटी होते हुए चिरौंदी चौक को जोड़ेगी, जिसमें मोरहाबादी तक 516 मीटर का एक आवश्यक लिंक भी शामिल है।

इसका मुख्य उद्देश्य अल्बर्ट चौक, दिव्यन चौक, साइंस सिटी और चिरौंदी चौक जैसे अत्यधिक भीड़भाड़ वाले चौराहों पर व्याप्त यातायात संकुलन की समस्या का स्थायी समाधान प्रदान करना है। परियोजना के पूर्ण होते ही, रामगढ़ और हजारीबाग की ओर से आने-जाने वाले शहरी यातायात को बड़ी राहत मिलेगी।साथ ही यह रिंग रोड NH-20 से भी बेहतर संपर्क सुनिश्चित करेगा, जिससे शहरी यातायात प्रबंधन में व्यापक सुधार होगा।  मुख्यमंत्री द्वारा इस परियोजना स्वीकृति प्रदान कर दी गई हैं, जिससे निकट भविष्य में रांची के नागरिकों को सुगम और निर्बाध आवागमन की सुविधा प्राप्त होने की आशा है।

Found this article helpful? Share it:

Share: