PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

SBU में नये सत्र का शुभारंभ, अनुशासन और मेहनत के महत्व को बताया गया

postnext

postnext

Aug 09, 2025 · 11:43 PM
Share:
SBU में नये सत्र का शुभारंभ, अनुशासन और मेहनत के महत्व को बताया गया
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

 

एसबीयू में दीक्षारंभ 2025 के साथ शुरू हुआ शैक्षणिक सत्र

रांची : प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरल बिरला विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत ‘दीक्षारंभ 2025’ के साथ की गयी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय में नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कुलसचिव प्रो एस बी डांडिन ने उन्हें जिज्ञासा और ग्रुप डिस्कशन की उपयोगिता बताते हुए ज्ञानार्जन पर जोर दिया। विश्वविद्यालय के  कुलपति प्रो सी जगनाथन ने छात्र-छात्राओं को अनुशासन, कठिन परिश्रम और ईमानदारी की महत्ता बतायी। उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीक और ज्ञान के समन्वय से पढ़ाई करने की अपील की। महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण पर जोर देते हुए उनको वित्तीय अनुशासन का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने सरला बिरला विश्वविद्यालय के साथ दुनिया के शीर्षस्थ विश्वविद्यालयों के बीच हुए एमओयू का भी जिक्र किया।

 

इस मौके पर डॉ आर एम झा, सुभोजित मंत्री, अजय कुमार, कोमल गुप्ता ने अपने-अपने विभागों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डीन हरिबाबू शुक्ला ने विवि के प्लेसमेंट पर प्रकाश डाला। कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन राहुल वत्स ने विश्वविद्यालय के परीक्षा पैटर्न और  सी.एस. महथा ने विश्वविद्यालय के विभिन्न क्लब की जानकारी दी। करन प्रताप ने डीएसडब्ल्यू और डॉ. पी. के. होता ने विश्वविद्यालय के पुस्तकालय के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर एसबीयू के शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने विवि में दाखिल लेनेवाले नए विद्यार्थियों को शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: