PostNxt - Breaking News
Advertisement

कुर्की होने लगी तो दबाव में आया कुख्यात अपराधी छोटू कुजूर, हो गया गिरफ्तार

postnxt

postnxt

Aug 20, 2023 · 5:23 PM
Share:
कुर्की होने लगी तो दबाव में आया कुख्यात अपराधी छोटू कुजूर, हो गया गिरफ्तार
Advertisement

रांची: रांची शहर में कमल भूषण हत्याकांड का मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड छोटू कुजूर को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.जानकारी के अनुसार

सुखदेव नगर थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापामारी कर उसे लोहरदगा से गिरफ्तार किया गया.
कमल भूषण की हत्या के बाद से फरार चल रहे आरोपी छोटू कुजूर के घर कुर्की जब्ती करने पुलिस पहुंची थी.इसकी सूचना छोटू कुजूर को मिली.जिसके बाद वह दबाव में बाहर आया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

छोटू कुजुर से रांची पुलिस पूछताछ कर रही है.कुख्यात अपराधी छोटू कुजुर के टारगेट में अब कौन व्यक्ति था,इस संबंध में पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों के अनुसार कुख्यात अपराधी छोटू कुजूर पर नक्सली संगठनों के संपर्क में रहने की भी जानकारी मिल रही है. काफी समय से चकमा देकर छोटू कुजूर पुलिस से बचता रहा था.

Found this article helpful? Share it:

Share: