PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी

postnext

postnext

Mar 22, 2026 · 7:33 PM
Share:
PM मोदी के नाम 8931 दिन का रिकॉर्ड आखिर क्या है, झारखंड से भाजपा नेताओं ने बधाई दी
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

न्यूज डेस्क : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर एक रिकॉर्ड बनाया है। सरकार के प्रमुख पद पर रहते हुए उन्होंने अब तक का सबसे अधिक दिन काम करने का यह रिकॉर्ड है।इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई और शुभकामनाएं मिल रही हैं। झारखंड भाजपा के प्रमुख नेताओं ने इस उपलब्धि पर बधाई दी है। आदित्य प्रसाद साहू, बाबूलाल मरांडी, प्रदीप वर्मा, दीपक प्रकाश ने बधाई दी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर सरकार के प्रमुख के रूप में काम करने के 8931 दिन पूर्ण होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

आदित्य साहू ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव ,गरीब , किसान दलित वंचित पिछड़े समाज की सेवा बतौर सरकार के प्रमुख के रूप में पूरे करते हुए सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के रिकॉर्ड को पार किया है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने 13 वर्ष गुजरात की जनता की सेवा में समर्पित किए और पिछले लगभग 12 वर्षों से देश की 140 करोड़ जनता की सेवा में लगातार जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐसे प्रधान सेवक हैं जिन्होंने एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि अनवरत सेवा का वे एक उदाहरण हैं।उन्होंने देश को 145 करोड़ जनता की सेवा को ही धर्म माना है।

झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता, महामंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि देश को आज गर्व हो रहा है। ऐसा प्रधान सेवक देश को मिला है जो बिना थके और बिना रुके मां भारती की सेवा में लगा है। प्रधानमंत्री निस्वार्थ भाव से देश की 145 करोड़ जनता की सेवा कर रहे हैं। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के मकसद से प्रधानमंत्री स्वाभिमान भारत को समग्र रूप से समर्थ बनाने में लगे हैं। ईश्वर उन्हें हमेशा स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।

झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि देश को सशक्त राष्ट्र बनाने में प्रधानमंत्री लगे हैं।

#Pmmodi #Narendramodi #NitinNabin #Adityasahu #BabulalMarandi #Pradipvarma #Dipakprakash

Found this article helpful? Share it:

Share: