PostNxt - Breaking News
Advertisement

PM नरेंद्र मोदी का जमशेदपुर जाने का कार्यक्रम रद्द, रांची एयरपोर्ट से स्कीम की लॉन्चिंग

postnxt

postnxt

Sep 15, 2024 · 10:34 AM
Share:
Advertisement

रांची – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का झारखंड के लोग बड़ा बेसब्री से इंतजार कर रहे थे खासतौर पर जमशेदपुर के लोग में उत्साह देखा जा रहा था.लेकिन खराब मौसम के कारण जमशेदपुर नहीं जा सके हैं.प्रधानमंत्री रांची एयरपोर्ट समय पर पहुंच गए. यहां से हेलीकॉप्टर से उन्हें जमशेदपुर जाना था.वहां पर रोड शो का भी कार्यक्रम रखा गया था .मौसम खराब होने की वजह से कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है.रोड शो 1 किलोमीटर का था. भाजपा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रोड शो रद्द होने की जानकारी दी है.

गोपाल मैदान में जनसभा होनी थी.उसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करने की तैयारी होने की सूचना सूत्रों के हवाले से मिली है.इधर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के लिए शिवराज सिंह चौहान टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे.रांची एयरपोर्ट पर भाजपा के लगभग 32 नेता प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए पहुंचे.प्रधानमंत्री ने दीपक प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री परमवीर सिंह और अन्य लोगों से इस दौरान बात की.

इधर राज्यपाल और मुख्यमंत्री का एयरपोर्ट पहुंचकर प्रधानमंत्री का स्वागत करने और साथ में जमशेदपुर जाने का कार्यक्रम बना था लेकिन अचानक मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द हो गया.राज्यपाल संतोष गंगवार भी सड़क मार्ग से जमशेदपुर गए.

Found this article helpful? Share it:

Share: