PostNxt - Breaking News
Advertisement

PM मोदी का झामुमो कांग्रेस पर जबरदस्त हमला

postnxt

postnxt

May 04, 2024 · 12:15 AM
Share:
Advertisement

चाईबासा – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के बोलपुर से हेलीकॉप्टर से चाईबासा पहुंचे.यहां टाटा कॉलेज मैदान में एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस झारखंड मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल गरीबों के संसाधन को लूटने में लगे हुए हैं.स्थिति तो यहां यह है कि सेना की जमीन को भी लूटने का प्रयास किया गया है.उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासियों की जमीन लूटने में लगी है.संथाल परगना में खनिज संसाधनों का अवैध खनन करने में झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोग लगे हुए हैं और कांग्रेस उसमें सहयोगी बनी हुई है.उन्होंने कहा कि उनके जीते जी संविधान को कोई छू नहीं सकता है.प्रधानमंत्री चाईबासा की सभा में सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी गीता कोड़ा को जिताने की अपील की. चाईबासा की सभा को संबोधित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची पहुंचे

Found this article helpful? Share it:

Share: