PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

PM मोदी का झारखंड में दो दिवसीय चुनावी कार्यक्रम

postnxt

postnxt

Apr 28, 2024 · 8:16 PM
Share:
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची – झारखंड में भी लोकसभा चुनाव की सरकार में तेज हो गई है.पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सोमवार को नाम वापसी का आखिरी दिन होगा.इधर चुनाव प्रचार कार्य भी तेज हो रहा है.बड़े नेताओं का कार्यक्रम लगने लगा है.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा प्रत्याशी के लिए झारखंड आने वाले हैं.झारखंड में उनका दो दिन का कार्यक्रम फिलहाल तय हो गया है.भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रधानमंत्री वोट मांगेंगे.
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाईबासा में एक चुनावी सभा को 3 मई को संबोधित करेंगे 4 मई को पलामू और लोहरदगा क्षेत्र के सिसई में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. झारखंड में 13 मई को खूंटी,सिंहभूम,पलामू और लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जाएंगे.सिंघम लोकसभा क्षेत्र से गीता कोड़ा, खूंटी लोकसभा क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र से समीर उरांव और पलामू लोकसभा क्षेत्र से बीडी राम चुनाव लड़ रहे हैं. प्रधानमंत्री के चुनावी कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है.यह अभी कहा जा रहा है कि 13 मई के मतदान से पूर्व प्रधानमंत्री का एक और कार्यक्रम खूंटी में हो सकता है.

Found this article helpful? Share it:

Share: