PostNxt - Breaking News
Advertisement

झारखंड के दो दिवसीय दौरा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

postnxt

postnxt

Feb 14, 2025 · 6:24 PM
Share:
झारखंड के दो दिवसीय दौरा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचीं, एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
Advertisement

रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय झारखंड दौरा पर रांची पहुंची हैं.रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उनका स्वागत किया.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को बीआईटी मेसरा के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी.राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.लगभग आधे घंटे तक नो ट्रैफिक जोन में इस पूरे रूट को बदल दिया गया था.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का काफिला विशिष्ट सुरक्षा घेरे में राजभवन पहुंचा.यहां पर भी राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उनका स्वागत किया.राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड में नहीं हैं.वे अपने पिता शिबू सोरेन का इलाज कराने के लिए दिल्ली गए हुए हैं.उन्होंने अपने प्रतिनिधि के रूप में राज्य सरकार की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की को एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के स्वागत के लिए भेजा.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राज भवन में विश्राम करेंगी.

राजभवन पहुंचने पर  उनका राजभवन सचिवालय के अधिकारियों ने स्वागत किया.मालूम हो की द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड के की राज्यपाल रह चुकी हैं.बेहतरीन काम के लिए उन्हें याद किया जाता है.

Found this article helpful? Share it:

Share: