PostNxt - Breaking News
Advertisement

रांची में रेल नीर प्लांट की स्थापना की जाए, दीपक प्रकाश ने क्या लिखा है रेल मंत्री को पत्र में

postnxt

postnxt

Aug 27, 2023 · 4:42 PM
Share:
रांची में रेल नीर प्लांट की स्थापना की जाए, दीपक प्रकाश ने क्या लिखा है रेल मंत्री को पत्र में
Advertisement

रांची: झारखंड़ प्रदेश भाजपा पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर झारखंड की राजधानी रांची में रेल नीर प्लांट स्थापित करने का अनुरोध किया है.

दीपक प्रकाश ने अपने पत्र के माध्यम से रेल मंत्री को दक्षिण-पूर्व रेलवे जोन अंतर्गत रांची डिवीज़न में रेल नीर प्लांट लगाने की मांग की है.
उन्होंने लिखा है कि पूरे झारखंड राज्य में वर्तमान समय में रेल नीर (पैकेज्ड पेयजल) की आपूर्ति दानापुर,बिहार से होती है . लेकिन मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो पाती है.ट्रेनों और स्टेशनों पर लोकल पानी बेचा जाता है, जो गुणवत्ता पूर्ण और शुद्ध नहीं होते हैं.
दीपक प्रकाश ने पत्र में लिखा है कि इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन को रेल यात्रियों के साथ -साथ रेलवे परिसर में आने वाले आगंतुकों और ट्रेनों में क्वालिटी की सेवा और उत्पाद सुनिश्चित कराना है.
उन्होंने अपने पत्र में इस राज्य के लोगों को गुणवत्ता युक्त शुद्ध पेयजल के साथ – साथ राज्य में रोजगार सृजन होने की आशा व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द रांची में रेल नीर की प्लांट स्थापित करने की मांग की है. दीपक प्रकाश यह पहले से कहते आए हैं कि यहां रेल नीर का प्लांट लगना चाहिए.इसकी जरूरत महसूस की जा रही है.

Found this article helpful? Share it:

Share: