PostNxt - Breaking News
Advertisement

भक्तों के बीच रहकर भगवान जगन्नाथ अपने भाई और बहन के साथ मौसीबाड़ी से लौटे

postnxt

postnxt

Jul 06, 2025 · 8:30 PM
Share:
भक्तों के बीच रहकर भगवान जगन्नाथ अपने भाई और बहन के साथ मौसीबाड़ी से लौटे
Advertisement

रांची : रथयात्रा संपन्न हो गई है। भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ अपने घर लौट आए। इतने दिनों तक यानी 27 जून से अब तक मौसीबाड़ी में रहे। यह माना जाता है कि मौसीबाड़ी आने के दौरान भगवान अपने भक्तों के बीच रहते हैं। दर्शन सहज रूप में देते हैं।

आज यानी 6 जुलाई को परंपरागत तरीके से पूजा अर्चना के बाद भगवान लौट गये हैं। रथ खींचने की होड़ लगी रही। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। झारखंड में रांची में जगन्नाथ मंदिर काफी महत्वपूर्ण है। यहां बड़ा मेला लगता है।इस बार मेला के दौरान काफी बारिश हुई।

इस मेला के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने पर पुलिस ने खुशी जताई है। डीआईजी सह एस एस पी चंदन कुमार सिन्हा ने भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना की उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि भगवान के आशीर्वाद से मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। एक हजार पुलिसकर्मी व्यवस्था में लगाए गए थे।

Found this article helpful? Share it:

Share: