PostNxt - Breaking News
Advertisement

रांची स्मार्ट सिटी को मिला अवार्ड, जानिए

postnxt

postnxt

Aug 26, 2023 · 9:49 AM
Share:
रांची स्मार्ट सिटी को मिला अवार्ड, जानिए
Advertisement

रांची – भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट -2022 का रिजल्ट घोषित कर दिया है. इस अवार्ड कॉन्टेस्ट में एक बार फिर झारखंड की राजधानी रांची ने अपना झंडा बुलंद किया है.पूर्वी क्षेत्र के 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में रांची को नंबर वन अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है.जल्द ही एक समारोह में रांची स्मार्ट सिटी को भी सम्मानित किया जाएगा.

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अवार्ड की घोषणा की है.
राज्य सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव एवं रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक विनय कुमार चौबे ने नगर विकास विभाग ,रांची स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन और स्मार्ट सिटी के विकास में जुड़े विभिन्न एजेंसियों के पदाधिकारी एवं कर्मियों को बधाई दी है. इसके साथ ही रांची की जनता को भी सहयोग के लिए आभार जताया.

रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार ने इस अवार्ड के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने आश्वस्त किया है कि रांची स्मार्ट सिटी आने वाले वर्षों में और भी कई अवार्ड का हकदार बनेगा.

Found this article helpful? Share it:

Share: