PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

SBU में मां सरस्वती की पूजा और पराक्रम दिवस मना

postnext

postnext

Jan 23, 2026 · 6:03 PM
Share:
SBU में मां सरस्वती की पूजा और पराक्रम दिवस मना
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

 

रांची: प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU) में सरस्वती पूजा और नेताजी जयंती पर आयोजित पराक्रम दिवस की धूम रही। विश्वविद्यालय परिसर में देवी सरस्वती की विधिवत पूजा हुई एवं प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षक एवं शिक्षाकेत्तर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। वहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर विवि में पराक्रम दिवस के आयोजन के अवसर पर एसबीयू के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक ने नेताजी के जीवन से जुड़े अनछुए प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उन्हें महान स्वतंत्रता सेनानी करार दिया। कुलपति प्रो सी. जगनाथन ने नेताजी के आदर्शों पर चलने की अपील की।

सरला बिरला विश्वविद्यालय के  प्रतिकुलाधिपति  बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस अवसर पर विवि परिवार को शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: