PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

स्वर्णिम भारत EXPO का भव्य समापन, पुरस्कार वितरण

postnext

postnext

Aug 24, 2025 · 12:03 AM
Share:
स्वर्णिम भारत EXPO का भव्य समापन, पुरस्कार वितरण
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची : सरला बिरला विश्वविद्यालय और सरला बिरला पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में परिचित फ़ाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वर्णिम भारत एक्सपो 2025 का तीसरा और अंतिम दिन भव्य समापन समारोह के साथ सम्पन्न हुआ। सरला बिरला यूनिवर्सिटी के कला मंडपम हॉल में आयोजित इस अवसर पर हजारों युवाओं की उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

बाबू लाल मरांडी, भाजपा अध्यक्ष, झारखंड

आदित्य साहू, सांसद, राज्यसभा

विशिष्ट अतिथि

डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा, सांसद, झारखंड थे।

समापन दिवस पर आयोजित फेलिसिटेशन सेरेमनी में एक्सपो से जुड़े प्रतिभागियों, सहयोगी संस्थाओं और प्रदर्शनकारियों को सम्मानित किया गया।

आकर्षक स्टॉल पुरस्कार

 

🏆 विजेता (Winner): जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया (GSI)

🥈 द्वितीय स्थान (Runner-Up): इंडियन काउंसिल ऑफ़ मेडिकल रिसर्च (ICMR)

🥉 तृतीय स्थान: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO)

 

अतिथियों के विचार

 

बाबूलाल मरांडी (मुख्य अतिथि, भाजपा अध्यक्ष झारखंड) ने कहा:

“स्वर्णिम भारत एक्सपो ने युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को राष्ट्रीय मंच दिया है। इस तरह के आयोजनों से न केवल युवाओं को अवसर मिलता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में ठोस कदम भी बढ़ते हैं। यह आयोजन झारखंड के लिए गौरव का विषय है और आने वाले समय में इसे और बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाना चाहिए।”

 

आदित्य साहू (मुख्य अतिथि, सांसद राज्यसभा) ने अपने संबोधन में कहा:

“इस एक्सपो में भाग लेने वाले हजारों युवाओं की भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया है कि भारत का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल हाथों में है। यहां प्रदर्शित नवाचार, तकनीकी विकास और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को प्रेरित किया।”

डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा (विशिष्ट अतिथि, सांसद झारखंड) ने कहा:

“मैं परिचित फ़ाउंडेशन को बधाई देता हूँ कि उन्होंने इतने बड़े स्तर पर युवाओं और संस्थानों को एक साथ लाने का प्रयास किया। एक्सपो में लगे आकर्षक स्टॉल और प्रतिभागियों की प्रस्तुतियाँ यह दर्शाती हैं कि हमारे युवा नई सोच और शोध के माध्यम से भारत को विश्व पटल पर अग्रणी बनाएंगे।”

 

तीन दिनों तक चले इस एक्सपो में नवाचार, आत्मनिर्भर भारत, युवा सशक्तिकरण और सांस्कृतिक धरोहर को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया। स्टार्टअप्स, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी विभागों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी ने इसे और अधिक प्रभावी बनाया।

अतिथियों ने विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान करते हुए कहा कि ये स्टॉल युवाओं को प्रेरित करने और भारत की वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्रगति को दर्शाने वाले रहे।

परिचित फ़ाउंडेशन

आयोजनकर्ता परिचित फ़ाउंडेशन ने अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर राष्ट्र निर्माण और युवा सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

समापन समारोह में सरला बिरला विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन और सरला बिरला पब्लिक स्कूल की प्राचार्या  मनीषा शर्मा समेत अन्यान्य शिक्षकगण और शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस आयोजन पर सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान ने हर्ष व्यक्त किया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: