PostNxt - Breaking News
Advertisement

SBU के आकाश बने गूगल स्टुडेंट एम्बेसडर, जानिए विस्तार से

postnxt

postnxt

Sep 04, 2025 · 11:55 PM
Share:
SBU के आकाश बने गूगल स्टुडेंट एम्बेसडर, जानिए विस्तार से
Advertisement

 

एसबीयू के आकाश बने गूगल स्टूडेंट एम्बेसडर

रांची : सरला बिरला विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रहे विश्वविद्यालय के एमसीए, थर्ड सेमेस्टर के छात्र आकाश कुमार सिंह का चयन गूगल स्टूडेंट एम्बेसडर के तौर पर किया गया है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत उन्हें गूगल ने सीमित समय सीमा के भीतर रु. 19,500 प्रति वर्ष वाले गूगल- वन एआई प्रो प्लान की सरला बिरला विश्वविद्यालय के सभी छात्रों को नि:शुल्क उपलब्ध करवाने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस योजना में जेमिनी 2.5 प्रो, नोटबुक एलएम, इमैजेन 4, वियो 3, गूगल कैनवास, टू टीबी क्लाउड स्टोरेज जैसे अत्याधुनिक एआई टूल्स शामिल होंगे।

एसबीयू के छात्र के गूगल स्टूडेंट एम्बेसडर के तौर पर चयन पर विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति  बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Found this article helpful? Share it:

Share: