PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

SBU में युवा कनेक्ट कार्यक्रम का भव्य आयोजन

postnext

postnext

Jan 15, 2026 · 11:05 PM
Share:
SBU में युवा कनेक्ट कार्यक्रम का भव्य आयोजन
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

 

रांची: प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सरला बिरला विश्वविद्यालय में ‘माय भारत’ पहल के अंतर्गत यूथ आइकॉन टॉक का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर यूथ आइकॉन श्वेता सिंह ने “वंदे मातरम् – विकसित भारत 2047 के लिए सभ्यतागत मंत्र” विषय पर मुख्य व्याख्यान दिया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने उन्हें राष्ट्रीय मूल्यों को अपनाने, नेतृत्व क्षमता विकसित करने तथा सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के कथन, “सपने विचारों में बदलते हैं और विचार कर्म में” का जिक्र करते हुए युवाओं को उन्होंने ईमानदारी, नवाचार और संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। युवाओं को बड़े सपने देखने और उद्देश्यपूर्ण कार्य करने की उपयोगिता पर भी उन्होंने सारगर्भित बातें कहीं।

कार्यक्रम में प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने विचार और जिज्ञासाओं को साझा किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के महानिदेशक प्रो. गोपाल पाठक, माननीय कुलपति डॉ. सी. जगनाथन समेत विभिन्न संकायों के डीन, विभागाध्यक्ष, अन्यान्य शिक्षकगण एवं एसबीयू के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान और राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने इस कार्यक्रम के आयोजन पर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Found this article helpful? Share it:

Share: