PostNxt - Breaking News
Advertisement

SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर

postnxt

postnxt

Feb 01, 2026 · 11:45 PM
Share:
SBU और IIT खड़गपुर के बीच MOU पर हस्ताक्षर
Advertisement

 

रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय (SBU ) रांची ने छात्रों में उद्यमिता और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यमिता प्रकोष्ठ (ई-सेल), ईट खड़गपुर के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।

इस समझौते के तहत दोनों संस्थान मिलकर कार्यशालाएं, सेमिनार, हैकाथॉन, उद्यमिता कार्यक्रम, मेंटरशिप, इंटर्नशिप और नवाचार से जुड़े प्रोजेक्ट आयोजित करेंगे। साथ ही, ज्ञान साझा करने, संयुक्त शोध और स्टार्टअप से जुड़े कार्यों पर भी मिलकर काम किया जाएगा।

यह एमओयू ई-सेल, आईआईटी खड़गपुर के सह-अध्यक्ष प्रो. मृगांक शरद और सरला बिरला विश्वविद्यालय के संस्थागत नवाचार परिषद (IIC) के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) संदीप कुमार द्वारा दोनों संस्थानों के शिक्षकों एवं प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हस्ताक्षरित किया गया।

यह सहयोग छात्रों को नई सोच, कौशल विकास और स्टार्टअप शुरू करने के अवसर प्रदान करेगा तथा एक मजबूत उद्यमिता वातावरण तैयार करने में सहायक होगा।

सरला बिरला विश्वविद्यालय का यह प्रयास छात्रों को आत्मनिर्भर और नवाचारी उद्यमी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

#SBU #IITKHARAGPUR

Found this article helpful? Share it:

Share: