PostNxt - Breaking News
Advertisement

SC-ST के आरक्षण में वर्गीकरण के खिलाफ भारत बंद

postnxt

postnxt

Aug 21, 2024 · 10:53 AM
Share:
Advertisement

रांची- सुप्रीम कोर्ट ने पिछले दिनों यह फैसला सुनाया था कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का आरक्षण उन वर्गों को मिलना चाहिए जो इसके लिए सही मायने में हकदार हैं.कोर्ट ने आरक्षण में वर्गीकरण यानी क्रीमी लेयर को चिन्हित करने को कहा था.कोर्ट के इस फैसले से पूरे देश में अलग-अलग प्रतिक्रिया है.इधर विभिन्न संगठनों ने वर्गीकरण के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया है.इसका व्यापक असर देखा जा रहा है.अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोग भारत बंद करने के लिए सड़कों पर उतरे.जगह-जगह रोड जाम किया गया.

   झारखंड में बंथ का व्यापक का कर देखा जा रहा है.अलग-अलग जगह से बंद के बारे में जानकारी मिल रही है.इधर राजधानी रांची समेत पूरे प्रदेश में पुलिस सतर्क है.कहीं से तोड़फोड़ की सूचना नहीं मिली है.बंद शांतिपूर्ण बताया गया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: