PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय कार्यक्रम को लेकर क्या है तैयारी

postnext

postnext

Jan 04, 2025 · 7:40 AM
Share:
मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय कार्यक्रम को लेकर क्या है तैयारी
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची: झारखंड की हेमंत सरकार का एक बड़ा आयोजन 06 जनवरी, 2025 को होने जा रहा है.झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियाँ जोरों पर हैं.आर्मी ग्राउंड, खोजाटोली, नामकुम में ज़िला प्रशासन द्वारा वृहत स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राज्यभर से लाखों महिलाएं शामिल होंगी.

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री लाभुकों के खाते में योजना की बढ़ी हुई सम्मान राशि 2500 रुपये भेजेंगे.कई लाभुकों के खाते में योजना अंतर्गत बढ़ी हुई सम्मान राशि भेजी जा चुकी है, बचे हुए सभी लाभुकों के खाते में 06 जनवरी को DBT के माध्यम से सम्मान राशि ट्रांसफर की जाएगी.

जानकारी के अनुसार झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह में पूरे राज्य से तीन से चार लाख महिलाएं शामिल होंगी.दूसरे जिलों से आने वाले लाभुकों के आवागमन, अल्पाहार, वाहनों की पार्किंग आदि व्यवस्था के लिए की जा रही तैयारियों पर उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा बारीकी से नज़र रखी जा रही है.उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं को किसी तरह की परेशानी ना हो. सभी जरूर की व्यवस्था सुनिश्चित करने का भी उन्होंने निर्देश दिया है.

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय समारोह में लोक कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे.कलाकारों द्वारा गीत-नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा.एक ओर जहां आधुनिक नागपुरी गायक पवन राय, कुडुख गायक सुरेंद्र कुजूर और सादरी गायक इग्नेश कुमार अपनी गायकी का प्रदर्शन करेंगे तो वहीं दूसरी ओर झारखंड के पारंपरिक नृत्यों जैसे पाइका, छऊ आदि का भी कलाकारों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा.

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग झारखंड सरकार ने इस संबंध में जानकारी दी है कि इस विशेष आयोजन के लिए रांची जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ तैयारी कर रहा है नामकुम के खोजा टोली में आर्मी मैदान में यह विशेष कार्यक्रम आयोजित होने वाला है. रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने भी व्यवस्था का जायजा लिया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: