PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

राँची में पहली बार हुआ भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो, सूर्य किरण टीम ने दिखाया पराक्रम

postnxt

postnxt

Apr 19, 2025 · 12:21 PM
Share:
राँची में पहली बार हुआ भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो, सूर्य किरण टीम ने दिखाया पराक्रम
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

राँची, झारखण्ड : झारखण्ड की राजधानी राँची में शनिवार को एक ऐतिहासिक पल का गवाह बना, जब पहली बार भारतीय वायुसेना ने अपने शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन किया। नामकुम स्थित खोजाटोली आर्मी ग्राउंड में आयोजित दो दिवसीय एयर शो के पहले दिन सूर्य किरण एरोबैटिक्स टीम ने रोमांचक हवाई करतब दिखाए।

राँची के नीले आसमान में भारतीय वायुसेना की टीम ने अद्भुत हवाई कौशल का प्रदर्शन कर उपस्थित जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया। जेट विमानों की कलाबाजियाँ, धुएं से बनी आकृतियाँ और गगनचुंबी गर्जना ने माहौल को देशभक्ति और गर्व की भावना से भर दिया।

इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, राँची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा, एसडीओ उत्कर्ष कुमार समेत कई वरिष्ठ प्रशासनिक और सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एयर शो में बच्चों, युवाओं और परिवारों की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय वायुसेना के प्रति जनता में जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को रक्षा सेवाओं के लिए प्रेरित करना था। रविवार को भी यह आयोजन जारी रहेगा, जिसमें और भी हैरतअंगेज प्रदर्शन देखने को मिलेंगे।

Found this article helpful? Share it:

Share: