PostNxt - Breaking News
Advertisement

तदाशा मिश्रा झारखंड की पहली डीजीपी बनाई गईं

postnxt

postnxt

Nov 07, 2025 · 12:24 AM
Share:
तदाशा मिश्रा झारखंड की पहली डीजीपी बनाई गईं
Advertisement

न्यूज डेस्क : झारखंड सरकार ने अनुराग गुप्ता का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। उनकी जगह तदाशा मिश्रा को प्रभारी डीजीपी बनाया है। तदाशा मिश्रा 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं।

झारखंड में डीजी संवर्ग के चार पद हैं। नियम यह है कि यूपीएससी के द्वारा दो पद स्वीकृत किए गए हैं। इतने ही पद राज्य सरकार भी स्वीकृत कर सकती है। यानी झारखंड में चार अधिकारी वरीयता के आधार पर डीजी संवर्ग में हो सकते हैं। इस संवर्ग में अभी अनिल पाल्टा, प्रशांत सिंह और एम एस भाटिया हैं। अनुराग गुप्ता तो थे ही। इसलिए सरकार ने अनुराग गुप्ता का इस्तीफा पहले स्वीकार कर लिया। इस कारण एक पद डीजी संवर्ग का खाली हो गया।

1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को प्रोन्नति देते हुए उन्हें डीजी संवर्ग में शामिल कर लिया। अब यूपीएससी से स्वीकृति ली जाएगी। तब तक प्रभारी डीजीपी के काम करती रहेंगी।

 

Found this article helpful? Share it:

Share: