PostNxt - Breaking News
Advertisement

गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में झारखंड के तीन लोगों की मौत,CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक

postnxt

postnxt

Dec 07, 2025 · 5:25 PM
Share:
गोवा नाइट क्लब अग्निकांड में झारखंड के तीन लोगों की मौत,CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक
Advertisement

न्यूज डेस्क : गोवा नाइट क्लब में भीषण अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई है।इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। इसमें झारखंड के तीन लोगों के के मरने की सूचना है।

जानिए विस्तार से ___

गोवा में एक क्लब में बीती रात भीषण आग लग गई। आग काफी भीषण थी।जिसमें  25 लोगों की मौत हो गई। इन मरने वालों में से तीन झारखंड के हैं। जानकारी के अनुसार रांची के लापुंग प्रखंड के फतेहपुर निवासी प्रदीप महतो और उनके भाई विनोद महतो (22 वर्ष), (पिता-धनेश्वर महतो) शामिल हैं।जबकि खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड गोविंदपुर निवासी मोहित मंडा हैं। तीनों रसोइया का काम करने के लिए गोवा गए हुए थे। इस घटना से मृतक के परिवार में शोक की लहर है।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई लोगों ने इस घटना पर दुख जताया है।गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं। प्रथम दृष्ट्या लग रहा है कि सिलेंडर फटने से आग लगी है। फिर भी जांच हो रही है। फायर सेफ्टी मानक के उल्लंघन की जानकारी मिल रही। जिसके कारण इतनी बड़ी दुर्घटना हुई. झारखंड के मृतक क्लब के रेस्टोरेंट के किचन में काम करते थे। एक रिश्तेदार ने कहा कि उन्हें आज सुबह इसके बारे में पता चला। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर दुख जताया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: