PostNxt - Breaking News
Advertisement

दिल्ली से रेस्क्यू कराई गईं तीन नाबालिग बच्चियां, जानिए विस्तार से

postnxt

postnxt

Aug 26, 2023 · 12:56 PM
Share:
दिल्ली से रेस्क्यू कराई गईं तीन नाबालिग बच्चियां, जानिए विस्तार से
Advertisement

रांची – झारखंड में पलायन की समस्या बनी हुई है. कमाई के लिए झारखंड के विभिन्न जिलों से गरीब परिवार के बच्चे बच्चियां महानगरों में चली जाती हैं. कभी-कभार सरकार को इसके बारे में जानकारी मिलती है तो फिर स्थानीय पुलिस के माध्यम से उन्हें रेस्क्यू कराया जाता है. ताजा मामला तीन बच्चियों के रेस्क्यू से जुड़ा है.

तीन लड़कियों को कराया गया मुक्त

रांची जिला प्रशासन को यह सूचना मिली कि दिल्ली में तीन नाबालिग बच्चियों से कम करने की सूचना मिली. इसके बाद इसकी सूचना दिल्ली के झारखंड भवन स्थित रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय को दी गई. दिल्ली में बाल अधिकार संरक्षण आयोग के लोगों से संपर्क किया गया. रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी वेद प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में एक टीम दिल्ली भेजी. इन लोगों ने इन तीनों बच्चियों को वहां से रेस्क्यू कराया.

तीनों बच्चियां कैसे पहुंचीं दिल्ली,यह भी जानिए

प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन में से दो बच्चियां धनबाद की हैं और एक रांची की. रांची की बच्ची को उसकी रिश्तेदारी पटना ले जाकर छोड़ दी थी. इसके बाद वह दिल्ली पहुंच गई. सीडब्लूसी के अधिकारियों ने इनसे बात की और पूरी जानकारी ली.

Found this article helpful? Share it:

Share: