PostNxt - Breaking News
Advertisement

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

postnxt

postnxt

Aug 05, 2025 · 10:53 PM
Share:
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
Advertisement

 

दिशोम गुरु के निधन पर सरला बिरला विवि में शोकसभा का आयोजन

रांची : दिशाेम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सरला बिरला विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि एवं शोकसभा का आयोजन किया गया। विवि के तमाम शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिशोम गुरु की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अपने विचार व्यक्त करते हुए विवि के महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं कुलपति प्रो सी जगनाथन ने स्वर्गीय शिबू सोरेन के व्यक्तित्व की चर्चा करते हुए कहा कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा करने के लिए दशकों तक चला उनका संघर्ष सर्वदा स्मरणीय रहेगा। वक्ताओं ने समाज को जोड़े रखने में उनके योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि देश और समाज को उनकी कमी हमेशा खलेगी।

एसबीयू के माननीय प्रतिकुलाधिपति  बिजय कुमार दलान एवं  राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने दिशोम गुरु के निधन पर शोक संदेश प्रेषित किया है।

Found this article helpful? Share it:

Share: