PostNxt - Breaking News
Advertisement

घाटशिला में शांतिपूर्ण चुनाव कराए चुनाव आयोग। पुलिस सत्ता पक्ष का टूल किट नहीं बने।

postnxt

postnxt

Nov 09, 2025 · 11:30 PM
Share:
घाटशिला में शांतिपूर्ण चुनाव कराए चुनाव आयोग। पुलिस सत्ता पक्ष का टूल किट नहीं बने।
Advertisement

 

रांची: घाटशिला विधानसभा उप चुनाव को लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है। पुलिस से कहा गया है कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए।भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ने आज घाटशिला उपचुनाव में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रेसवार्ता के माध्यम से चुनाव आयोग से आग्रह किया कि उपचुनाव में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के आवश्यक इंतजाम दुरुस्त किए जाएं।

उन्होंने कहा कि राज्य का सत्ताधारी गठबंधन अपनी करारी हार को देखते हुए धन बल के साथ पुलिस प्रशासन का भी दुरुपयोग कर सकती है।

उन्होंने कहा कि यहां कि जनता परिवर्तन के मूड में है। इसलिए सत्ताधारी गठबंधन बौखलाहट में दिखलाई पड़ रहा। मुख्यमंत्री सहित सत्ताधारी दल के मंत्री ,विधायक, नेताओं की झल्लाहट उनके बयानों में स्पष्ट दिखाई पड़ रही है।उन्होंने कहा कि घाटशिला की जनता जागरूक भी है और सचेत भी। लेकिन यह मायावी गठबंधन किसी हद तक गिर सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में लगभग ,50 बूथों पर सत्ताधारी गठबंधन की नजर है जिसे प्रशासनिक दुरुपयोग का सहारा लिया जा सकता है।

आदित्य साहू ने चुनाव आयोग से स्वतंत्र निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।साथ ही राज्य सरकार के पुलिस प्रशासन से राज्य सरकार का टूल किट नहीं बनने का अनुरोध भी किया।

 

उन्होंने आगे कहा कि यह उपचुनाव झारखंड को बचाने ,झारखंड की छवि को बचाने ,झारखंड के सम्मान को बचाने का चुनाव है।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर घाटशिला की जनता भ्रष्ट निकम्मी राज्य सरकार के खिलाफ उलगुलान की शुरुआत करने जा रही है।

 

प्रेस वार्ता में बालमुकुंद सहाय, सरोज सिंह, रोशनलाल चौधरीअशोक बड़ाईक उपस्थित थे।

Found this article helpful? Share it:

Share: