PostNxt - Breaking News
Advertisement

भाजपा प्रवास समिति का क्या है महत्व, क्या कर रही है यह समिति, जानिए

postnxt

postnxt

Aug 22, 2023 · 4:34 PM
Share:
भाजपा प्रवास समिति का क्या है महत्व, क्या कर रही है यह समिति, जानिए
Advertisement

रांची: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की तैयारी चल रही है. मिशन 2024 को लेकर सारी तैयारी हो रही है.झारखंड में भी चाईबासा और राजमहल लोक सभा सीट को जीतने का लक्ष्य निर्धारित है. इन दोनों लोकसभा सीटों का प्रभार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर है.

जीत के लिए क्या रणनीति अपनाई गई है

झारखंड लोकसभा की 14 सीटें हैं.2019 के चुनाव में एनडीए ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी. 11 सीटों पर भाजपा और एक सीट पर सहयोगी दल आजसू ने जीत दर्ज की थी. राष्ट्रीय स्तर पर उन सभी सीटों पर इस तरह के प्रयास चल रहे हैं जहां पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी हार गई थी.
हार को जीत में बदलने के लिए प्रवास समिति बनाई गई है जिसमें उस क्षेत्र के प्रमुख नेता और विस्तारक शामिल हैं. उनकी एक बैठक प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई. इस बैठक में केंद्रीय नेता भी शामिल हुए. बैठक के संबंध में पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बड़कुंअर गागराई ने बताया कि तैयारी के मद्देनजर आधा से अधिक काम हो गया है. अगले लोकसभा चुनाव और मैं चाईबासा की सीट भाजपा की झोली में जाएगी इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है. बूथ यानी शक्ति केंद्र को मजबूत किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चाईबासा लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का फिर कार्यक्रम होगा.राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री के भी कार्यक्रम होंगे. मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित इस प्रवास समिति की बैठक हुई जिसमें संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह भी शामिल हुए. यह कहा गया कि जो भी विस्तारक है उन्हें अपने अपने क्षेत्र में निचले स्तर पर यानि बूथ स्तर पर जनता के बीच जाकर उनसे संपर्क करना है.कार्यकर्ताओं को प्रेरित करके जनता से संवाद करवाना है.

Found this article helpful? Share it:

Share: