रांची- राज्य सरकार में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव और विकास आयुक्त अविनाश कुमार की धर्मपत्नी प्रीति कुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर समन भेजा है.उन्हें 12 जनवरी को बुलाया गया है.इससे पहले 3 जनवरी को उन्हें बुलाया गया है. रांची के बरियातू स्थित बर्लिन हॉस्पिटल के भूखंड के बारे में पूछताछ की जाएगी. लगभग डेढ़ महीने पूर्व ईडी की टीम ने इस हॉस्पिटल की मापी की थी.इसी संबंध में उनसे पूछताछ की जानी है.3 जनवरी को प्रीति कुमार प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर नहीं गई थीं.12 जनवरी को उन्हें दूसरा मौका दिया गया है.
आईएएस अधिकारी की पत्नी प्रीति कुमार को ईडी ने फिर बुलाया
postnxt
Jan 10, 2024 · 10:22 PM
Advertisement
