PostNxt - Breaking News
Advertisement

आखिर नीरज सिन्हा ने क्यों दिया कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा

postnxt

postnxt

Feb 22, 2024 · 12:03 AM
Share:
Advertisement

रांची – झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष नीरज सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.नीरज सिन्हा झारखंड के डीजीपी रह चुके हैं.सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें हेमंत सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग का अध्यक्ष बनाया था.हाल में सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर भारी बवाल मचा हुआ है जिसको लेकर राज्य सरकार पूरे दबाव में थी.
इधर सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की कार्यशैली से काफी नाराज थे.ऐसा बताया जा रहा है कि नीरज सिन्हा ने यह बेहतर समझा कि वह अपना पद त्याग दें.राज्य सरकार ने जल संसाधन सचिव प्रशांत कुमार को झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया है.उल्लेखनीय है कि पेपर लीक मामले की जांच एस आई टी कर रही है.पिछले 28 जनवरी को सीजीएल परीक्षा का पेपर लीक हो गया था जिस कारण से पहले तीसरा पेपर रद्द किया गया उसके बाद पूरी परीक्षा ही रद्द कर दी गई. 4 फरवरी को भी यह परीक्षा होने वाली थी.इसे भी रद्द कर दिया गया.सरकार से इसकी जांच कराने की मांग की गई. भारतीय जनता पार्टी ने पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई.वैसे राज्य सरकार ने एस आई टी गठित कर इसकी जांच शुरू की.इस मामले में विधानसभा के अवर सचिव और उसके दो बेटे गिरफ्तार हो चुके हैं.कई अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया था.अभी यह जांच चल रही है.

Found this article helpful? Share it:

Share: