PostNxt - Breaking News
Advertisement

आलमगीर आलम घुसपैठिया का सरदार – हिमंता विश्वास

postnxt

postnxt

Jul 17, 2024 · 10:03 AM
Share:
Advertisement

रांची- असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा ने कांग्रेसी नेता और पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को घुसपैठियों का सरदार कहा है.तो रूप में भाजपा के कार्यक्रम में बोलते हुए असम के मुख्यमंत्री ने यह बात कही.इस पर सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.खूंटी जिले के मंगलवार को आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा में असम के मुख्यमंत्री मुख्य वक्ता थे.यहां पर उन्होंने अन्य बातों के अलावा यह भी कहा कि झारखंड में घुसपैठिए जमीन खरीद रहे हैं.आदिवासी लड़कियों से शादी कर रहे हैं.झारखंड की हेमंत सरकार कुछ नहीं कर सकती है.उन्होंने कहा कि किसी आदिवासी के घर में इतना रुपया नहीं मिला और नहीं मिल सकता है जितना की आलमगीर आलम के ठिकानों से मिला है.कांग्रेस ने कहा है कि एक राज्य के मुख्यमंत्री कि यह भाषा शोभनीय नहीं है.झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कहा कि यह सब भाजपा का चुनावी बयान है जो झारखंड में कामयाब नहीं होने वाला है.यहां ना कोई तर्क चलेगा और ना ही तिकड़म.

Found this article helpful? Share it:

Share: