PostNxt - Breaking News
Advertisement

उलगुलान रैली पर भाजपा का हमला जारी, जानिए बाबूलाल मरांडी ने क्या कहा

postnxt

postnxt

Apr 20, 2024 · 11:01 PM
Share:
Advertisement

रांची – 21 अप्रैल को रांची में उलगुलान रैली होने वाली है.इंडी गठबंधन के बैनर तले यह रैली प्रभात तारा मैदान में होने जा रही है.इसमें भाजपा विरोधी कई दलों के प्रमुख नेता हिस्सा लेंगे.कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अलावा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी इसमें हिस्सा लेंगे.इसके अलावा अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल अभी इस रैली में शामिल होंगी.कई अन्य दलों के भी प्रमुख नेता इसमें शामिल होंगे.
राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के अलावा बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी रैली को संबोधित करेंगे.रैली की तैयारी पूरी हो गई है.इधर भाजपा ने रैली में शामिल होने वाले लोगों पर हमला किया है.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता की नजरों में ये वही लोग हैं जिन्होंने झारखंड को लूटा है.झारखंड के हितों को खरीदने का प्रयास किया है.उन्होंने यह भी कहा कि इस रैली के मंच पर भ्रष्टाचारियों और हिंदू धर्म के विरोधियों का जमावड़ा होगा.
ये वैसे लोग हैं जो भगवान राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा कर रहे थे.कुछ ऐसे लोग भी होंगे जो सनातन धर्म को डेंगू मलेरिया से तुलना करते हैं.बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश की जनता इन्हें जानती है और चुनाव का वक्त चल रहा है.जनता उनके मंसूबे को समझ रही है.झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस सभी लोग भ्रष्टाचार के संरक्षक दल हैं.उनके कई नेता तो जेल में हैं.इसलिए रैली से कुछ भी हासिल होने वाला नहीं है. भाजपा नेताओं का यह कहना है कि सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज से डरे हुए हैं.
भाजपा के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा कि कांग्रेस इस देश में भ्रष्टाचार की जननी रही है उसके साथ रहने वाले दूसरे राजनीतिक दल भी भ्रष्टाचार के संक्रमण से प्रभावित हो गए हैं.झारखंड इसका एक बड़ा उदाहरण है.जब-जब कांग्रेस इस राज्य में गठबंधन सरकार में रही है, तब तब भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आते रहे हैं.आज हालत तो यह है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं.

Found this article helpful? Share it:

Share: