PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

कल्पना सोरेन के गांडेय विधानसभा चुनाव लड़ने पर भाजपा

postnxt

postnxt

Apr 26, 2024 · 3:07 PM
Share:
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची- वैसे तो यह पहले से ही लगभग तय था कि कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा उपचुनाव में पार्टी की प्रत्याशी होंगी.इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई. पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने गुरुवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की.पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन के लिए गांडेय सीट खाली कराई गई थी.सरफराज अहमद से इस्तीफा दिलवाया गया था.
उसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा का यह प्रयास था कि जल्द से जल्द चुनाव करवा लिया जाए लेकिन चुनाव आयोग अपने हिसाब से सारा काम करता है.गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव अब होने जा रहा है जिसमें भाजपा ने दिलीप कुमार वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है.लेकिन हम बात कर रहे हैं कल्पना सोरेन की.कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा उपचुनाव में जीत की ख्वाहिश रख रही हैं.पार्टी को ऐसा लगता है कि यहां पर चुनाव एक तरफ होगा.कल्पना सोरेन उपचुनाव जीतकर राज्य की मुख्यमंत्री बन सकती हैं.भाजपा ने कहा है कि चंपाई सोरेन का कामकाज झारखंड मुक्ति मोर्चा के पुराने नेताओं को भले पसंद आ रहा हो लेकिन सोरेन परिवार को यह कदापि पसंद नहीं है.इसलिए इस तरह का काम किया जा रहा है. पार्टी के प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सदस्य प्रदीप वर्मा ने कहा की वैसे तो यह झारखंड मुक्ति मोर्चा का अपना आंतरिक मामला है कि वह किसे प्रत्याशी बनाता है.लेकिन इतना तो स्पष्ट है कि सोरेन परिवार में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है.यही कारण है कि बसंत सोरेन भी नाराज हैं.सीता सोरेन को भी ना तो पार्टी में और ना ही परिवार में सम्मान मिल पाया.जिस दुर्गा सोरेन ने गुरु जी के बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा के अलग राज्य आंदोलन को ताकत दी, इस सोरेन परिवार ने उन्हें भुला दिया.

Found this article helpful? Share it:

Share: