PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

चंपाई मंत्रिमंडल का विस्तार आज,कौन होंगे मंत्री, जरूर पढ़िए

postnxt

postnxt

Feb 16, 2024 · 8:01 AM
Share:
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची- चंपाई सोरेन सरकार का विस्तार आज होगा.राजभवन के बिरसा मंडप में अपराह्न 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा.अभी तक तीन सदस्यों वाली यह सरकार चल रही है जबकि काम बहुत सारा है.फिर भी राजनीतिक या गठबंधन की मजबूरी की वजह से अभी तक इसका विस्तार नहीं हो पाया था.विरोधी दल भाजपा का कहना है कि गठबंधन दल में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है.मंत्री पद पाने के लिए ढेर सारे दावेदार सामने आ गए हैं.इसलिए समस्या उत्पन्न हो रही है खास तौर पर कांग्रेस में.
फिर भी जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो की ओर से भेजे जाने वाले नाम का इंतजार कर रहे हैं.ताजा जानकारी के अनुसार बसंत सोरेन डिप्टी सीएम बनेंगे.इसके अलावा मथुरा महतो या स्टीफन मरांडी में से कोई एक झारखंड मुक्ति मोर्चा कोटे से सरकार में शामिल हो सकता है.हम आपको बता दें कि झारखंड में मंत्रिमंडल का आकार अधिकतम 12 सदस्यों वाला है.हेमंत सोरेन सरकार में एक बर्थ खाली था लेकिन चंपाई सोरेन की सरकार में इसे भरने की कोशिश की जा रही है.
झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से मिथिलेश ठाकुर, जोबा मांझी,बेबी देवी का ही मंत्री बना लगभग तय है.बसंत सोरेन इस मंत्रिमंडल के नए सदस्य होंगे.एक अन्य को जगह मिलेगी. कांग्रेस कोटा से आलमगीर आलम पहले से मंत्री हैं उन्हें डिप्टी सीएम का दर्जा दिया जाएगा.इसके अलावा बन्ना गुप्ता, रामेश्वर उरांव और बादल पत्रलेख ही मंत्री बनेंगे.कमोवेश यही मंत्रिमंडल का आकार होगा. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पहले ही कहा था कि चंपाई सोरेन सरकार के घटक दलों में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है.इस कारण से ही इतना समय मंत्रिमंडल विस्तार में लगा है.
भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि हेमंत सोरेन के बाद चंपाई सोरेन की यह सरकार भी अंतर्विरोध की शिकार है.घटक दल में शामिल लोगों की महत्वाकांक्षा इतनी है कि लोग एक दूसरे का पैर खींचने में लगे हुए हैं.सबसे अधिक मारामारी कांग्रेस में है.यही कारण है कि मंत्रिमंडल विस्तार में इतना समय लग गया.अब आगे देखना होगा कि सरकार के अंदर कितना समन्वय बना रहता है.

Found this article helpful? Share it:

Share: