रांची- चंपाई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा को त्याग दिया है.चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर साफ कर दिया कि वह अब झारखंड मुक्ति मोर्चा में नहीं रह सकते हैं.उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें अपमानित किया गया.उन्हें जबरदस्ती मुख्यमंत्री पद से है हटाया गया.इसके अलावा कई ऐसी कदम उठाए गए जिसने उनके स्वाभिमान को चोट पहुंचाया है.
इसलिए उन्होंने अलग राह पकड़ने का फैसला ले लिया है .यह भी कहा कि उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा को खून पसीने से सींचा है लेकिन अब सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है जिनके हाथ में नेतृत्व है,उनके हाथों अपमानित होने के बाद अब इस दल में रहने का जरा भी मन नहीं है.उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी साथी के साथ भी चल सकते हैं या अलग संगठन बना सकते हैं.लेकिन राजनीतिक हलकों में यह साफ तौर पर समझा जा रहा है कि चंपाई सोरेन भारतीय जनता पार्टी में जाएंगे इस संबंध में सारी पृष्ठभूमि तैयार हो गई है.
चंपाई सोरेन जाएंगे भाजपा में, JMM छोड़ा
postnxt
Aug 18, 2024 · 9:00 PM
Advertisement
