रांची- देशभर में लोकसभा चुनाव का अंतिम चरण 1 जून को होने जा रहा है.1 जून को मतदान होगा.झारखंड में भी लोकसभा की तीन सीटों पर मतदान होगा.राजमहल, गोड्डा और दुमका लोकसभा सीट पर 1 जून को वोट डाले जाएंगे.29 मई को भाजपा की ओर से कई बड़े स्टार प्रचारकों ने चुनाव प्रचार किया और भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे.30 मई की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा.गोड्डा, दुमका और राजमहल लोकसभा सीट पर 52 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं.दुमका लोकसभा सीट पर भाजपा की सीता सोरेन का मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा के नलिन सोरेन से है.गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में सीटिंग सांसद निशिकांत दुबे का मुकाबला कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव से है, वहीं राजमहल लोकसभा सीट पर सीटिंग सांसद विजय हांदसा जो झारखंड मुक्ति मोर्चा के हैं उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी से है .शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है तीनों सीट पर सीधा-सीधी मुकाबला है.
झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार आज खत्म
postnext
May 30, 2024 · 8:17 AM
Promoted Story
Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks
Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.
