रांची- झारखंड की हेमंत सरकार पर लगातार विपक्ष का हमला हो रहा है.विपक्ष हर एक मुद्दे को लेकर जनता के बीच जा रहा है.राज्य में भ्रष्टाचार और आपराधिक वारदातों की स्थिति को लेकर भाजपा मुखर है.भाजपा को संयोग से लगातार मुद्दे मिलते जा रहे हैं.इस कारण से भी हेमंत सरकार को विपक्ष का हमला झेलना पड़ रहा है.भारतीय जनता पार्टी की सोशल मीडिया टीम हेमंत सरकार कि प्रत्येक नाकामी या कमजोरी को जनता के बीच रख रही है.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सोशल मीडिया प्लेटफार्म को सबसे अधिक उपयोग कर रहे हैं.उनकी टीम काफी सक्रिय है.नेटवर्क भी अच्छा बनाया हुआ है.इस कारण भी उनका सरकार के खिलाफ मुद्दों पर आधारित विरोध रंग ला रहा है.भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा का कहना है कि झारखंड की हेमंत सरकार जनता की नजर से उतर चुकी है.इस सरकार ने हर वर्ग को ठगा है.विकास के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार हुए हैं.अपराध बेलगाम है.अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है.हालत तो ऐसी है की जेल में भी हत्या हो जा रही है.महिलाओं के साथ आपराधिक वारदात की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं.खूंटी में क्रिसमस के दिन एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना काफी चिंताजनक है.इस तरह की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं.राजधानी रांची में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है.हत्या,रंगदारी,डकैती,चोरी की घटनाएं राजधानी समेत पूरे प्रदेश में हो रही है.इस सरकार से लोग तंग आ गए हैं.भाजपा के प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय भी कहते हैं कि सरकार को जनता ने काम करने के लिए अवसर दिया था लेकिन यह सरकार जनता की उम्मीद पर पानी फेर दी है.4 साल के कार्यकाल में यह विकास की राह में चार कदम नहीं बढ़ी है.बल्कि पूर्व की रघुवर सरकार में हुए काम को भी इस सरकार ने रोक दिया. 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में यह सरकार सत्ता से बाहर हो जाएगी.
झारखंड की हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का कड़ा तेवर
postnxt
Dec 27, 2023 · 10:00 AM
Promoted Story
Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks
Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.
