PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

झारखंड के लिए भाजपा ने तय किए 11 प्रत्याशी

postnxt

postnxt

Mar 02, 2024 · 10:40 PM
Share:
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

*भाजपा की पहली सूची जारी,झारखंड की 11 लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा*

रांची – भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने 14 में से 11 लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करती है. हजारीबाग लोहरदगा राजमहल और सिंहभूम सीट पर नए चेहरे दिए गए हैं.राजमहल लोकसभा सीट से ताला मरांडी जो भाजपा के कुछ महीनों तक प्रदेश अध्यक्ष भी रहे थे, उन्हें प्रत्याशी बनाकर उतारा गया है. इसके अलावा गोड्डा से निशिकांत दुबे, दुमका से सुनील सोरेन कोडरमा से अन्नपूर्णा देवी और खूंटी से अर्जुन मुंडा को टिकट मिला है.राज्यसभा का कार्यकाल पूरा करने वाले समीर उरांव को पार्टी ने लोहरदगा से प्रत्याशी बनाया है. हजारीबाग से विधायक मनीष जायसवाल को लोकसभा का टिकट दिया गया है. जयंत सिन्हा ने चुनावी राजनीति से अलग होने की घोषणा पहले ही कर दी थी .
रांची से संजय सेठ को एक बार फिर से लोकसभा का टिकट दिया गया है. राज्यसभा का कार्यकाल पूरा करने जा रहे समीर उरांव को लोहरदगा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत का नाम कट गया है. कांग्रेस छोड़ से बीजेपी में शामिल हुईं गीता कोड़ा को सिंहभूम लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है.

Found this article helpful? Share it:

Share: