PostNxt - Breaking News
Advertisement

झारखंड सरकार के पत्र पर भाजपा नेताओं का पलटवार

postnxt

postnxt

Sep 12, 2024 · 12:15 AM
Share:
Advertisement

रांची- झारखंड में विधानसभा का चुनाव होना है.भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख नेता झारखंड में प्रवास करना शुरू कर दिए हैं.झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा सरमा लगातार झारखंड आकर चुनाव की तैयारी को देख रहे हैं.इस दौरान आरोप- प्रत्यारोप भी चल रहा है.भारतीय जनता पार्टी को इन नेताओं के आने से ऊर्जा मिली है.पार्टी पूरे उत्साह के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है. इधर झारखंड सरकार को यह सब गलत लग रहा है.

झारखंड सरकार की गृह सचिव वंदना दादेल ने भारत निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर शिवराज सिंह चौहान और हिमंता विश्वा सरमा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है.झारखंड सरकार के पत्र के अनुसार इन नेताओं के भाषण से राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका है.

इस विषय पर झारखंड के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा ने कहा है कि झारखंड की हेमंत सरकार राजनीतिक लड़ाई में अब फिसल रही है.उसे लग रहा है झारखंड की जनता अब और बर्दाश्त नहीं करेगी.इसलिए वह डर गई है.इधर हिमंता विश्वा सरमा ने कहा कि अभी तक तो राजनीति नहीं कर रहे थे लेकिन अब झारखंड में वह लगातार रहेंगे.झारखंड की सरकार को जो करना है वह करे.

Found this article helpful? Share it:

Share: