PostNxt - Breaking News
Advertisement

झारखंड से कौन हो सकते हैं मोदी मंत्रिमंडल में शामिल

postnxt

postnxt

Jun 07, 2024 · 10:00 AM
Share:
Advertisement

नई दिल्ली- नरेंद्र मोदी तीसरी बार 9 जून को प्रधानमंत्री पद के शपथ लेंगे.इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है.कई देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों को शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण भेजा गया है.वहीं अब यह चर्चा हो रही है कि झारखंड से मंत्रिमंडल में कौन शामिल होगा.इस पर हम चर्चा कर रहे हैं.
झारखंड से भाजपा ने 8 सीटें जीती है.2019 की तुलना में उसे तीन सीटों का नुकसान हुआ है.2019 में केंद्रीय मंत्री के रूप में अर्जुन मुंडा और केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में अन्नपूर्णा देवी को मोदी मंत्रिमंडल में स्थान मिला था लेकिन इस बार खूंटी से अर्जुन मुंडा हार गए हैं.अनुसूचित जनजाति लोकसभा क्षेत्र से कोई भी भाजपा प्रत्याशी नहीं जीता है.भाजपा सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए इस बार मोदी मंडल में प्रमुख सांसदों को स्थान दे सकती है.वैसे यह कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री का यह विशेष अधिकार है.परंतु भाजपा आलाकमान इस पर मोहर लगाएगा.
ताजा जानकारी के अनुसार जमशेदपुर से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो के अलावा पलामू से विष्णु दयाल राम और कोडरमा से भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी के नाम की चर्चा चल रही है.इसी साल झारखंड में विधानसभा का चुनाव होना है.इसलिए भाजपा निश्चित रूप से सामाजिक समीकरण को ध्यान में रखते हुए वैसे चेहरे को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल करेगी जिसका राजनीतिक लाभ मिल सके.

Found this article helpful? Share it:

Share: