PostNxt - Breaking News
Advertisement

झारखंड हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, संथाल परगना में बांग्लादेश के संबंध में,जरूर पढ़िए

postnxt

postnxt

Jul 03, 2024 · 3:53 PM
Share:
Advertisement

रांची- झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है.इस संबंध में कई बार आवाज भी उठी है.राजनीति भी हुई है.भारतीय जनता पार्टी लगातार इस विषय को उठाती रही है .खास तौर पर संथाल परगना के क्षेत्र में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी जाकर वहां की सामाजिक स्थिति और परिस्थिति को बदल दिया है .स्थिति यह हो गई है कि भोले भाले आदिवासी समाज की लड़कियों को प्रलोभन देकर प्यार में फंसाते हैं.
शादी तक कर ले रहे हैं और जमीन पर कब्जा जमा रहे हैं.भारतीय जनता पार्टी ने कई बार सार्वजनिक तौर पर यहां तक कि विधानसभा में इस बात को उठाया है.बुधवार को झारखंड हाई कोर्ट ने ही संबंध में बड़ा फैसला दिया है.जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा है कि बांग्लादेशी घुसपैठिये के संबंध में राज्य सरकार कार्य योजना तैयार करे. राज्य सरकार को या निर्देश दिया गया है कि सभी उपायुक्तों को पत्र भेजकर समन्वय के साथ इस काम को करने को कहा जाए.
यह भी निर्देश दिया गया है कि चिन्हित करके बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजा जाए.2 सप्ताह में स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में जमा करने को कहा गया है.हाई कोर्ट की डबल बेंच में इस संबंध में राज्य सरकार को निर्देश जारी किया है.उधर भारतीय जनता पार्टी ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि बांग्लादेशी घुसपैठिये झारखंड में सत्ता के संरक्षण में यहां आते गए और बसते चले गए. यह देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए भी खतरनाक है .इसलिए इन्हें वापस बांग्लादेश भेजा जाना चाहिए.

Found this article helpful? Share it:

Share: