PostNxt - Breaking News
Advertisement

देवघर के एसपी को चुनाव आयोग ने हटाया, जानिए क्यों

postnxt

postnxt

Apr 02, 2024 · 10:54 PM
Share:
Advertisement

रांची- देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंग डुंग को चुनाव आयोग ने हटा दिया है.चुनाव आयोग ने बीजेपी की ओर से मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए राज्य सरकार को तीन अधिकारियों की सूची भेजने को कहा है.दरअसल गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे ने चुनाव आयोग के समक्ष शिकायत की थी कि उनके खिलाफ ताजा एक मामला दर्ज कराया गया है.उस मामले में अभी तक फरार रह रहे व्यक्ति ही आवेदक है यानी वादी जो पुलिस की नजर में फरार है उसी ने जसीडीह थाना आकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
निशिकांत दुबे ने चुनाव आयोग को कहा कि फरार व्यक्ति थाना पहुंचकर किस प्रकार से उनके खिलाफ एक जमीन से संबंधित मामले में शिकायत दर्ज करता है.यह कहीं ना कहीं साजिश का हिस्सा है.चुनाव आयोग ने इसकी जांच की और यह पाया कि निश्चित रूप से इसमें गड़बड़ी हुई है.इसलिए अजीत पीटर डुंग डुंग को देवघर के एसपी पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया. इसके अलावा पूरे देश में चुनाव आयोग ने 5 राज्यों के आठ जिला अधिकारी और 12 पुलिस अधीक्षक को हटा दिया है. इनमें बिहार झारखंड असम उड़ीसा और आंध्र प्रदेश शामिल है.

Found this article helpful? Share it:

Share: