PostNxt - Breaking News
Advertisement

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए रास्तों पर पीएम मोदी चल रहे हैं-बाबूलाल मरांडी

postnxt

postnxt

Sep 25, 2023 · 5:58 PM
Share:
Advertisement

भाजपा के प्रेरणा स्रोत रहे जनसंघ के संस्थापकों में से एक एकात्मक मानववाद के प्रवर्तक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर झारखंड भाजपा कार्यालय में जयंती समारोह का आयोजन किया गया.कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को की चर्चा की.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की पंडित दीनदयाल उपाध्याय हमेशा अनत्योदय की बात करते थे अंतिम व्यक्ति का उदय कैसे हो,इसकी कोशिश हमेशा करते रहे और देश के प्रधानमंत्री उसी विचार को आगे बढ़ाने में लगे हुए है.मोदी सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ और योजनाएं पहुंचने में लगी हुई है.

वहीं कार्यक्रम में शामिल रांची विधायक सीपी सिंह ने कहा कि भारतीय जन संघ की स्थापना करने वाले में एक थे.भारतीय राजनीति में ऐसे व्यक्ति का होना मुश्किल है.समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाले व्यक्ति तक कैसे पहुंचा जाए इसका विधान दिया.महात्मा गांधी, राममनोहर लोहिया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय सब एक ही विचार धारा के थे.मोदी सरकार पंडित जी के दर्शन अनुसार कार्य कर रही है.(DESK)

Found this article helpful? Share it:

Share: