PostNxt - Breaking News
Advertisement

परिवर्तन यात्रा के सफल समापन के बारे में क्या कहा बाबूलाल मरांडी ने

postnxt

postnxt

Oct 03, 2024 · 11:07 PM
Share:
Advertisement

रांची – भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि परिवर्तन यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है.सभी 81 विधानसभा क्षेत्र में यात्रा हुई है..200 से अधिक प्रखंडों में  परिवर्तन यात्रा आयोजित हुई इस दौरान पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए.20 सितंबर को इसका शुभारंभ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था और 2 अक्टूबर को इसका समापन हजारीबाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया.

इस दौरान राज्य की जनता ने बहुत अच्छा रिस्पांस दिया.परिवर्तन यात्रा का मकसद था लोगों को यह बताना कि झारखंड की है हेमंत सरकार ने क्या कुछ किया है.लोग यह जान गए हैं कि वर्तमान हेमंत सरकार ने सिर्फ ठगा है.राज्य में माटी,बेटी और रोटी की सुरक्षा पर खतरा उत्पन्न हो गया है.7000 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है.खनिज संसाधनों की तस्करी को भी इस सरकार ने कथित रूप से संरक्षण दिया है.युवाओं को भी ठगा गया है.पेपर लीक मामले ने राज्य के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा कि धनबाद में कोयले की चोरी की जांच के लिए हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच का जो आदेश दिया है,वह स्वागत योग्य है.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने आगे यह भी कहा कि एनसीपी के विधायक कमलेश सिंह के भाजपा में शामिल होने से पार्टी मजबूत होगी.उन्होंने कहा कि कमलेश सिंह के शामिल होने पर कोई विवाद नहीं है.

Found this article helpful? Share it:

Share: