PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

प्रदीप वर्मा के राज्यसभा सांसद चुने जाने से भाजपा में खुशी की लहर, जानिए किसने क्या कहा

postnxt

postnxt

Mar 14, 2024 · 9:07 PM
Share:
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची- झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो गई है.दो सीटों के लिए यहां चुनाव होना था लेकिन दोनों सीट पर निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हो गया है.दो ही प्रत्याशी थे.भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा निर्वाचित घोषित करते हुए उन्हें सर्टिफिकेट दे दिया गया है.इसके अलावा झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक और गठबंधन दल के प्रत्याशी सरफराज अहमद को भी निर्वाचित घोषित कर दिया गया.
प्रदीप वर्मा के निर्वाचित होने से पार्टी में खुशी की लहर है .पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं में उमंग देखा जा रहा है.प्रदीप वर्मा जैसे कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता को पार्टी ने संसद के उच्च सदन में भेजा है.भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने राज्यसभा के लिए चुने जाने पर कहा कि पार्टी मां जैसी होती है वह सभी बच्चों का ख्याल रखती है.उन्होंने पार्टी के नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता को उच्च सदन में भेजना पूरी पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं का सम्मान है.उन्होंने कहा कि वे झारखंड की आवाज बनेंगे.यहां के लोगों की समस्याओं को सदन में उठाएंगे.पार्टी ने जो दायित्व दिया है उसे वह हर पल निभाने का प्रयास करेंगे.पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रदीप वर्मा एक समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता हैं.राज्यसभा के लिए चुने जाने पर उन्होंने प्रदीप वर्मा को बधाई दी.पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रदीप वर्मा एक संवेदनशील और मेहनती कार्यकर्ता रहे हैं.आज उनके निर्वाचन से पार्टी के छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं को यह महसूस होता है कि इसी पार्टी में यह सम्मान मिल सकता है.दूसरे दल में ऐसा देखने को नहीं मिलता है.
राज्यसभा चुनाव के लिए निर्वाचित पदाधिकारी से सर्टिफिकेट लेने के बाद प्रदीप वर्मा ने विधानसभा परिषद स्थित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए इसके अलावा इसी परिसर में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर उन्हें नमन किया पार्टी कार्यालय आने पर उन्होंने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया महिला मोर्चा की सदस्यों ने उनके माथे पर तिलक लगाकर स्वागत किया. पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच होली से पहले होली का माहौल दिखा.प्रदीप वर्मा का अपने आवासीय क्षेत्र जाने के क्रम में उनका अलग-अलग स्थान पर स्वागत किया गया.ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने भी राज्यसभा के सदस्य चुने जाने पर प्रदीप वर्मा का भव्य स्वागत किया.

Found this article helpful? Share it:

Share: