रांची- झारखंड बीजेपी के महामंत्री प्रदीप वर्मा को पार्टी ने राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है.झारखंड की एक सीट खाली हो रही है.समीर उरांव का स्थान खाली हो रहा है.काफी सोच विचार कर पार्टी ने प्रदीप वर्मा जैसे कर्मठ और मेहनती कार्यकर्ता को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया है.पार्टी के इस निर्णय से खुशी देखी जा रही है.प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि पार्टी ने एक बार फिर सामान्य कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाकर यह साबित कर दिया है कि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता का कितना बड़ा महत्व है.पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने पार्टी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह एक सामान्य कार्यकर्ता का सम्मान है.
प्रत्याशी बनाए जाने पर प्रदीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी के अलावा हजारों शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि उन्हें राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया गया है.प्रदीप वर्मा ने यह भी कहा कि पार्टी ने जो दायित्व दिया है वह इसे पूरा करने के लिए हर क्षण तैयार रहेंगे.
प्रदीप वर्मा को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने से पार्टी में खुशी ,जानिए भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया
postnxt
Mar 10, 2024 · 8:45 AM
Promoted Story
Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks
Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.
