PostNxt - Breaking News
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम, अमित शाह भी आ रहे हैं

postnxt

postnxt

May 07, 2024 · 10:52 PM
Share:
Advertisement

रांची- लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री का दो दिवसीय झारखंड में कार्यक्रम हो चुका है.आने वाले दिनों में दो अलग-अलग चुनावी सभा का कार्यक्रम तय हो गया है.11 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चतरा लोकसभा क्षेत्र के सिमरिया आ रहे हैं.यहां पर भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह के लिए वोट मांगेंगे .पार्टी की ओर से इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी कार्यक्रम 16 मई को भी होने जा रहा है.कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के बिरनी प्रखंड में उनकी चुनावी सभा आयोजित होगी.इसके लिए भी तैयारी जोर-शोर से चल रही है.भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू मंगलवार को बिरनी पहुंचे.यहां पर पार्टी के नेताओं से तैयारी के विषय में मंथन किया.

Found this article helpful? Share it:

Share: