PostNxt - Breaking News
Advertisement

प्रधानमंत्री ने माटी, बेटी और रोटी की सुरक्षा का आश्वासन दिया हजारीबाग की सभा

postnxt

postnxt

Oct 03, 2024 · 12:36 AM
Share:
Advertisement

हजारीबाग- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हजारीबाग शहर के गांधी मैदान में गांधी जयंती के मौके पर भाजपा की परिवर्तन महारैली को संबोधित किया.उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार लूट खसोट में लगी हुई है.केंद्र से भेजा जा रहा पैसा भी लूट लिया जाता है .उन्होंने आगे कहा कि झारखंड के खनिज संसाधन के अलावा इन लोगों ने सेना की जमीन को भी अपने कब्जे में करने का प्रयास किया.

गांधी मैदान में आयोजित परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह के मौके पर आयोजित बड़ी सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि झारखंड की माटी, बेटी और रोटी की रक्षा भाजपा की सरकार करेगी.अपने संबोधन में उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राज्य की सरकार पर जबरदस्त हमला बोला.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया.उन्होंने 83000 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया इसके अलावा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना का शुभारंभ किया.यह योजना पूरे देश में लागू होगी.

प्रधानमंत्री राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि इस सरकार ने ना तो युवाओं को नौकरी दी और ना ही बेरोजगारी भत्ता.यहां सिपाही भर्ती में अनेक युवाओं की मौत हो गई .आज अबूआ आवास योजना और मंईयां सम्मान योजना में भी भ्रष्टाचार देखा जा रहा है.

Found this article helpful? Share it:

Share: