PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

बाबूलाल मरांडी की तारीफ क्यों किया हेमंत सरकार के एक मंत्री ने, जानिए

postnxt

postnxt

Jan 29, 2024 · 12:38 AM
Share:
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची – बिहार से अलग होकर झारखंड नवंबर 2000 में अलग राज्य बना और बाबूलाल मरांडी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बने.बाबूलाल मरांडी के कामकाज की तारीफ अक्सर होती रही है.वैसे उनका कार्यकाल बहुत संक्षिप्त रहा.उनके कार्यकाल में विकास के कई काम हुए.इस काम के कायल उनके विरोधी भी हैं जो दूसरे राजनीतिक दल में हैं.अभी एक महत्वपूर्ण व्यक्ति का बयान चर्चा में आ गया है जिन्होंने बाबूलाल मरांडी के शासनकाल की तारीफ की है.
चलिए हम बताते हैं कि किसने बाबूलाल मरांडी के मुख्यमंत्रित्व काल के कामकाज की चर्चा की.झारखंड की हेमंत सरकार के महत्वपूर्ण मंत्री कांग्रेसी नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने रविवार को प्रेस क्लब में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के शासनकाल की चर्चा की और जबरदस्त तारीफ की. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबूलाल मरांडी के समय शासन में ईमानदारी थी बिहार से आए अच्छे-अच्छे अधिकारियों को महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया.विकास के कार्यों पर फोकस किया गया है.डॉ रामेश्वर उरांव ने आगे कहा कि वैसे तो उनका शासन काल छोटा रहा लेकिन उस दौरान बाबूलाल मरांडी ने अच्छे अधिकारियों को महत्वपूर्ण विभाग दिया. उनके इस बयान से झारखंड की राजनीति में एक बार फिर गर्माहट आ गई है.जिस प्रकार से बिहार में राजनीतिक बदलाव हुआ है और उसी दिन झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान हेमंत सरकार में वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव का यह बयान आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है.उनके बयान को लेकर भाजपा के नेताओं में भी चर्चा हो रही है. भाजपा के विरोधी राजनीतिक दल के नेताओं के बीच भी कानाफूसी शुरू हो गई है.

Found this article helpful? Share it:

Share: