PostNxt - Breaking News
Advertisement

बिहार में भाजपा भरोसे नीतीश सरकार

postnxt

postnxt

Jan 28, 2024 · 6:33 PM
Share:
Advertisement

पटना- बिहार में भाजपा के भरोसे नीतीश सरकार बन गई है. नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की नौंवी बार शपथ ली.उनके साथ आठ अन्य लोगों भी शपथ दिलाई गई है.के रूप में हुए दिन में भाजपा कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाए गए हैं. भाजपा के अध्यक्ष सम्राट चौधरी उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए गए हैं.इसके अलावा विजय कुमार सिन्हा भी उप मुख्यमंत्री बनाए गये हैं.
जदयू कोटे से विजय कुमार चौधरी को भी मंत्री बनाया गया है.इसके अलावा विजेंद्र यादव और श्रवण कुमार भी मंत्री बने हैं.हम से संतोष कुमार सुमन और निर्दलीय सुमित सिंह ने म़त्री पद की शपथ ली है.भाजपा कोटे से प्रेम कुमार भी मंत्री बने हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है.झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी नीतीश कुमार को बधाई देते हुए यह कहा है कि वे अच्छा से बिहार का शासन करें,यही उम्मीद की जानी चाहिए.झारखंड बीजेपी के महामंत्री प्रदीप वर्मा ने भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है.इसके अलावा भाजपा कोटे से बने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विजय कुमार सिन्हा और मंत्री बने प्रेम कुमार को हार्दिक बधाई दी है.

Found this article helpful? Share it:

Share: