PostNxt - Breaking News
Advertisement

भाजपा की लोकसभा चुनाव की तैयारी, जमशेदपुर में खुला चुनाव कार्यालय

postnxt

postnxt

Feb 14, 2024 · 1:24 PM
Share:
Advertisement

जमशेदपुर- भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारी में पहले से लगी हुई है.संगठन के स्तर पर इसकी तैयारी काफी समय पहले से चल रही है.अब चुनावी तैयारी मैदान में भी शुरू कर दी गई है.अभी लोकसभा चुनाव की घोषणा में लगभग 20 दिन का समय है लेकिन चुनाव कार्यालय खोले जाने का काम शुरू हो गया है.जमशेदपुर में पहला लोकसभा चुनाव कार्यालय खुला है.भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जमशेदपुर में लोकसभा चुनाव कार्यालय खोला है.इस मौके पर स्थानीय सांसद विद्युत बरण महतो भी मौजूद थे.पूर्व अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी भी मौजूद रहे.बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए को 400 से अधिक सीटें जीतनी है इसको लेकर देश में अनुकूल माहौल है.पार्टी के नेता और कार्यकर्ता पूरी मेहनत कर रहे हैं.लक्ष्य प्राप्त करना कठिन नहीं.उन्होंने कहा कि देश की जनता ने नरेंद्र मोदी के काम को देखा है.इसलिए जनता का आशीर्वाद मिलना तय है.
झारखंड बीजेपी के महामंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण है.भाजपा किसी भी चुनाव को हल्के में नहीं लेती.हमारे संगठन की तैयारी 365 दिन चलती है.हमारे कार्यकर्ता ना थकते हैं और ना रुकते हैं. संगठन को बूथ स्तर पर तैयार किया गया है.झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करनी है.इसके लिए हमारी तैयारी पूरी है. केंद्र की मोदी सरकार ने जिस प्रकार से पिछले 9.5 साल में काम किया है.वह देश की जनता के सामने एक गारंटी पेश करता है कि अगली बार देश और तेजी से विकास करेगा.मोदी की गारंटी विकास की गारंटी है.इसलिए देश की जनता तैयार है एक बार फिर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए.

Found this article helpful? Share it:

Share: