PostNxt - Breaking News
Advertisement
Premium Placement

Grow Your Brand with PostNxt Media

Advertise Here

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर क्या कहा

postnxt

postnxt

Apr 08, 2024 · 6:47 PM
Share:
Promoted Story

Reach 5 Million Readers Monthly Across Our Networks

Place your business advertisement on India's fastest-growing news portal.

Get Media Kit

रांची- लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है.कांग्रेस ने इसका नाम न्याय पत्र रखा है.कई लोक लुभावन वादे किए गए हैं.मनरेगा की मजदूरी दर ₹400 करने, युवाओं को 30 लाख नौकरी, इसके अलावा प्रशिक्षण, गरीब महिलाओं को साल में 100000 रुपए सहायता राशि देना.पीएमएलए कानून में बदलाव करने जैसे कई वादे किए हैं.इस पर भाजपा की ओर से प्रतिक्रिया आ रही है.
झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के बाद सबसे अधिक समय तक शासन किया.कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो वादा पूरा नहीं करती है.इसलिए उसके वादे पर कोई भरोसा नहीं किया जा सकता है.बाबूलाल मरांडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में गांव की चर्चा होती थी लेकिन गांव का विकास नहीं होता था.गांव में सड़क नहीं होती थी.बिजली नहीं होती थी.लोग समस्याओं से घिरे रहते थे.गरीबों की बात होती थी लेकिन गरीबों के कल्याण या उनके उत्थान की बात नहीं करते थे.उनके लिए काम नहीं करते थे.बाबूलाल मरांडी ने यह भी कहा कि कांग्रेस अपने एलायंस के लोगों के सनातन विरोधी बयान पर भी चुप रहती है.इसका मतलब है कि ये लोग भी सनातन विरोधी मानसिकता के हैं.लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जनता सारे सवालों का जवाब देगी.उनके द्वारा घोषणा पत्र में किए गए वादे पर कोई भरोसा नहीं करेगा.

Found this article helpful? Share it:

Share: